Bhagalpur News: लखीसराय: दिनेश कांग्रेस अत्यंत पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने
भागलपुर, अगस्त 9 -- Bhagalpur News: लखीसराय, से मनीष सिन्हा की रिपोर्ट। शहर के पुरानी बाजार इंग्लिश मोहल्ला वार्ड संख्या दो निवासी रामेश्वर चंद्रवंशी के पुत्र दिनेश प्रसाद चंद्रवंशी को कांग्रेस पार्टी ने अत्यंत पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शशि बी विभूषण पत्र जारी कर दिनेश को पार्टी में अति पिछड़ा वर्ग के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिम्मेदारी देने की बात कही। जारी पत्र में उन्होंने बताया कि आपकी यह नियुक्ति पिछड़ा वर्ग के हितों की रक्षा और उनके उत्थान के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और समर्पण को ध्यान में रखते हुए की गई है। हमें विश्वास है कि आप अपने नए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं लगन से निर्वहन करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। आपसे अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.