Bhagalpur News: लखीसराय: तेतरहट में ऑटो के तहखाने से 342 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले की तेतरहट थाना पुलिस को शराब माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मालिया मोड़ के समीप एक संदिग्ध ऑटो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए ऑटो के भीतर विशेष रूप से गुप्त बॉक्स (तहखाना) बना रखे थे, जिसमें शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तेतरहट थाना पुलिस की टीम जब मालिया मोड़ के पास गश्त और चेकिंग कर रही थी, तभी सामने से आ रहे एक ऑटो चालक की नजर पुलिस कर्मियों पर पड़ी। पुलिस को देखते ही चालक घबरा गया और बीच सड़क पर ही ऑटो छोड़कर मौके से फरार हो गया। चालक की संदिग्ध हरकतों को देख पुलिस ने तुरंत वाहन को अपने कब्जे में ले लिया。
ऑट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.