Bhagalpur News: लखीसराय: तीनों नगर परिषदों में एमआरएफ केंद्र स्थापित करने की कवायद तेज
भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट जिले के तीनों नगर परिषद क्षेत्रों में ठोस कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) केंद्र स्थापित करने की दिशा में प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। सोमवार को मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर एमआरएफ केंद्रों के लिए भूमि उपलब्धता और कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में जिला पदाधिकारी ने बताया कि नगर परिषद लखीसराय के लिए महीसोना पंचायत क्षेत्र में एमआरएफ केंद्र स्थापित करने हेतु उपयुक्त भूमि उपलब्ध हो गई है। वहीं नगर परिषद सूर्यगढ़ा के लिए प्रखंड कार्यालय के आसपास उपयुक्त जमीन का चयन करने की प्रक्रिया चल रही है। दूसरी ओर नगर परिषद बड़हिया में अब तक भूमि चिह्नित नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.