Bhagalpur News: लखीसराय: ढ़ोल-नगाड़ों के साथ निकली महारानी मंदिर की भव्य कलश शोभायात्रा
भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: अजय कुमार की रिपोर्ट: लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार उत्तरी कार्यानंद नगर स्थित कोऑपरेटिव फील्ड के समीप महारानी मंदिर परिसर से गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-बाजे और नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु माता का जयकारा लगाते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ यात्रा में शामिल हुए।कलश शोभायात्रा महारानी मंदिर परिसर से निकलकर थाना चौक होते हुए छोटी दुर्गा मंदिर पहुंची। यहां मुख्य पुजारी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। पूजा के बाद श्रद्धालु चितरंजन रोड होते हुए पुनः महारानी मंदिर परिसर पहुंचे। पूरे रास्ते श्रद्धालुओं में धार्मिक उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान माता के जयकारे से वातावरण भक्तिमय बना रहा।स्थानीय लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.