भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बुधवार को किउल रेलवे स्टेशन के दोनों किनारों से सटे खगौर रोड (स्टेशन रोड) का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेसीबी के माध्यम से सड़क को मोटरेबल बनाने के लिए चल रहे कार्य का अवलोकन किया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क पर कहीं भी गड्ढे नहीं रहने चाहिए। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: अशोकधाम में डीटीओ का निरीक्षण, अवैध पार्किंग हटवाई, निशुल्क टोटो सेवा का लिया जायजासड़क मरम्मत के निर्देश उन्होंने कहा कि मोरम डालकर सड़क का समतलीकरण कराया जाए, ताकि सावन माह में अशोकधाम जाने वाले श्रद्धालुओं, यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्टेशन के टिकट का...