Bhagalpur News: लखीसराय: ठाकुरबाडी मैदान में गीता प्रवचनमाला एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला का होगा शुभारंभ
भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: लखीसराय से वैदेही शरण की रिपोर्ट प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, भिरहा एवं लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में 30 जुलाई से 5 अगस्त तक सूर्यगढ़ा प्रखंड के मेदनी चौकी स्थित अमरपुर ठाकुरबाड़ी मैदान (एनएच-80 के समीप) में श्रीमद्भगवद्गीता के आध्यात्मिक रहस्य द्वारा जीवन जीने की कला प्रवचनमाला एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजकों ने दी। प्रेस वार्ता में बताया गया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 30 जुलाई को अपराह्न 4 बजे होगा। इसके बाद प्रतिदिन सायं 5 बजे से गीता के आध्यात्मिक रहस्यों पर आधारित प्रवचनमाला आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: अध्यात्मिकता, वैज्ञानिकता और समरसता का संदेश देता है संत निरंकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.