Bhagalpur News: लखीसराय: जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन की कवि गोष्ठी में गूंजी सामाजिक सरोकारों की आवाज
भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष कुमार सिन्हा की रिपोर्ट जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन, लखीसराय के तत्वावधान में स्थानीय प्रभात चौक स्थित एक होटल के सभागार में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष अरविंद कुमार भारती ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह आजाद ने किया। गोष्ठी में जिले के कवियों एवं साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक, राष्ट्रीय और समसामयिक मुद्दों पर विचार व्यक्त करते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कवियों के काव्य पाठ से हुआ। बलजीत कुमार ने अपनी रचना "मतलबी दुनिया है, पैसे हैं तो सबकुछ है के माध्यम से बदलते सामाजिक मूल्यों पर कटाक्ष किया। सुबोध कुमार ने "रुपया गिर गया रे विश्व बैंक के बाज़ार में" शीर्षक रचना से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.