भागलपुर, सितम्बर 22 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जमुई जिले में नाबालिग के साथ हुई घटना के बाद उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लखीसराय जिला पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में कार्रवाई की मांगपुलिस बल की तैनाती पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में लखीसराय जिले से 25 पुलिस पदाधिकारियों की ड्यूटी जमुई जिले में लगाई गई है। इसके साथ ही पुलिस जवानों को भी सुरक्षा ड्यूटी के लिए भेजा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, लखीसराय थाना से एएसआई सहित विभिन्न पुलिस पदाधिकारियों को जमुई भेजा गया है। वहीं कवैया थाना समेत जिले के अन्य थानों से भी एएसआई एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- बिहार: ज...