भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: हलसी, एक संवाददाता। हलसी थाना क्षेत्र के कैंदी गांव में रविवार की सुबह एक कट्ठा जमीन को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय दरवारी महतो के पुत्र सीताराम महतो 70 के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित परिजनों ने लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर जीरोमाइल के समीप सड़क जाम कर हंगामा किया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर हलसी और रामगढ़ चौक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम हटवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

जमीन विवाद के बाद सड़क जाम खेत जोतने के दौरान बढ़ा विवाद, मिट्टी का ढेला मारने का आरोप मृतक...