भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: लखीसराय से वैदेही शरण की रिपोर्ट कजरा, एक संवाददाता। जिले में जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों और सुपरवाइजरों के बीच अब समय पर मानदेय भुगतान की मांग तेज होने लगी है। कर्मचारियों का कहना है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर फील्ड सर्वे, ऑनलाइन डेटा अपलोड और नक्शा संबंधी सभी कार्य पूरा करने के बावजूद अब तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनमें असंतोष बढ़ता जा रहा है। जनगणना कार्य से जुड़े कर्मियों ने बताया कि विभाग की ओर से कार्य को समय पर पूरा कराने के लिए लगातार दबाव बनाया गया। कई स्थानों पर निर्धारित अंतिम तिथि से पहले ही ऑनलाइन डेटा अपलोड करने और मानचित्र संबंधी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्य में लापरवाही या देरी होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। कर्मचारियों का कहना है कि उन...