Bhagalpur News: लखीसराय: छात्र आंदोलन को लेकर प्रशासन अलर्ट
भागलपुर, जुलाई 24 -- Bhagalpur News: लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट दिल्ली और पटना में चल रहे छात्र आंदोलन के मद्देनजर शुक्रवार को लखीसराय जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। संभावित प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर प्रमुख चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई। जमुई मोड़ सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। पुलिस प्रशासन पूरे दिन स्थिति पर नजर बनाए रहा और आने-जाने वाले वाहनों एवं गतिविधियों की निगरानी करता रहा। यह भी पढ़ें- पहचान बताएं 10 हजार पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.