Bhagalpur News: लखीसराय: छह दिन में ही उखड़ने लगी शहीद द्वार के पास बनी सड़क
भागलपुर, अक्टूबर 26 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के शहीद द्वार के पास दुर्गा पूजा के दौरान बनाई गई सड़क महज छह दिन में ही फिर से टूटने लगी है। सड़क की बदहाली के पीछे स्टेशन के नाले और आसपास के होटलों से निकलने वाले पानी को प्रमुख वजह बताया जा रहा है। सड़क पर लगातार पानी बहने से नई मरम्मत कर बनी सड़क की स्थिति दोबारा जर्जर होने लगी है। इसके बावजूद नगर परिषद और पथ निर्माण विभाग की ओर से अब तक समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं दिख रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब तीन महीने तक जर्जर रहने के बाद दुर्गा पूजा के सप्तमी के दिन सड़क का निर्माण कराया गया था। लोगों को उम्मीद थी कि अब आवागमन में राहत मिलेगी, लेकिन सड़क की स्थिति फिर पहले जैसी होने लगी है। सड़क पर जमा पानी और फिसलन के कारण वाहन चालकों को काफी परेशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.