भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना के बीच आरपीएफ ने सुरक्षा और नशाखुरानी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में किऊल स्टेशन सहित विभिन्न स्टेशनों पर माइकिंग के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। त्योहारों के अवसर पर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हरियाणा, पंजाब सहित देश के विभिन्न शहरों में रोजगार के लिए गए लोग अपने घर लौटते हैं। ऐसे में यात्रियों को रास्ते में किसी तरह की परेशानी नहीं हो और वे सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें, इसके लिए आरपीएफ विशेष सतर्कता बरत रही है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: दशहरा पर रेलखंडों में चौकसी तेज, जसीडीह स...