Bhagalpur News: लखीसराय: चारों ओर बारिश का पानी, फिर भी लाल पहाड़ी के लोग पेयजल को तरसे
भागलपुर, सितम्बर 27 -- Bhagalpur News: लखीसराय। जिले में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश के कारण शहर और आसपास के इलाकों में जगह-जगह पानी जमा है। कई मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन शहर के लाल पहाड़ी और काली पहाड़ी मोहल्ले के लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। यहां पिछले चार-पांच दिनों से नियमित जलापूर्ति पूरी तरह बाधित है। बारिश के बीच नलों में पानी नहीं आने से बड़ी आबादी के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। लोगों को अपनी जरूरत के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। जलापूर्ति ठप होने के बाद स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बबलू कुमार की ओर से टैंकर के माध्यम से लोगों को पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। बताया गया कि छह से सात टैंकरों से मोहल्ले में पानी पहुंचाया जा रहा है। इसके बावजूद आबादी के हिसाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.