भागलपुर, जुलाई 29 -- Bhagalpur News: लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट लखीसराय, एक प्रतिनिधि। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को लखीसराय स्थित साई बाबा मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। सुबह काकड़ आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद साई बाबा का मंगल स्नान, विशेष पूजन एवं छोटी आरती संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत साई बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा साई मंदिर से निकलकर पुरानी बाजार, चितरंजन रोड, प्रभात चौक, धर्मराज चौक, इंग्लिश मोहल्ला और बिजली ऑफिस मार्ग होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यह भी पढ़ें- Araria News: अररिया शहर के एकमात्र साईं मंदिर में पूजा-अर्चना जारी यात्रा के दौरान श्रद्धाल...