भागलपुर, जुलाई 1 -- Bhagalpur News: ​लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। पिछले दो दिनों से जिले में हो रही झमाझम बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी है वहीं बारिश ने कृषि क्षेत्र में भी नई जान फूंक दी है। मानसून की बारिश के बाद जिले के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश के साथ ही जिले के विभिन्न प्रखंडों में गर्मा धान की रोपनी और बिचड़ा तैयार करने का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है।

किसानों में उम्मीद की नई किरण आमतौर पर जिले में गर्मा धान की खेती बहुत बड़े पैमाने पर नहीं की जाती है। सिंचाई के साधनों की सीमित उपलब्धता और मौसम की अनिश्चितता के कारण जिले में इस धान का रकबा कम रहता है। हालांकि जिले के कुछ प्रगतिशील किसान हर साल एक प्रयोग के रूप में इसकी खेती करते हैं और बेहतर मुनाफा कमाते हैं। इस बार शुरुआती बारिश ने इन किसा...