भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट लखीसराय, एक प्रतिनिधि। अशोक धाम में चौथी सोमवारी को लेकर आयोजित ब्रीफिंग के बाद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर रवाना होने से पहले अंतिम निर्देश दिए गए। इस दौरान मुख्य रूप से गर्भगृह की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़ का सुचारू संचालन, स्वास्थ्य सुविधाओं और विभिन्न ड्यूटी स्थलों के निरीक्षण पर विशेष जोर दिया गया। वरीय अधिकारियों ने बताया कि एंबुलेंस, स्वास्थ्य शिविर, जिला नियंत्रण कक्ष, प्लेटफॉर्म सहित श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई सभी व्यवस्थाओं का स्वयं निरीक्षण किया जाएगा। अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और व्यवस्थाओं को अच्छी तरह समझ लेने का निर्देश दिया गया, ताकि मौके पर किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। यह ...