Bhagalpur News: लखीसराय: खेत घूमने गए वृद्ध की हृदय गति रुकने से मौत
भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: लखीसराय, हिप्र। टाउन थाना क्षेत्र के बिलौरी गांव में मंगलवार की सुबह खेत घूमने के दौरान अचेत होकर गिरने से वृद्ध की मौत होने का मामला सामने आया है। पहचान बिलौरी गांव निवासी स्व. मथुरा पंडित के 63 वर्षीय पुत्र श्याम सुंदर पंडित के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार पीड़ित के अचेत होकर गिरने के बाद स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से परिजन उन्हें इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक डॉ. गोपाल कुमार ने जांच करने के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि सदर अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही उनकी मौत हो चुकी थी। संभवत हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हुई। वृद्ध की मौत की खबर सुन परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.