Bhagalpur News: लखीसराय: करंट की चपेट में आने से युवती झुलसी/गंभीर
भागलपुर, अगस्त 30 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष लखीसराय जिले के कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत ओझवा पोखर इलाके में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक युवती झुलस गई। हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से झुलसी युवती को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय में भर्ती कराया गया है। पीड़ित युवती की पहचान कवैया थाना क्षेत्र के ओझवा पोखर निवासी राजू महतो की पुत्री मधु कुमारी के रूप में की गई है।मिली जानकारी के अनुसार युवती अपने घर में काम कर रही थी इसी दौरान वह किसी तरह बिजली के खुले या नंगे तार के संपर्क में आ गई। करंट लगते ही युवती जोर से चीख पड़ी और मौके पर ही गिर पड़ी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह युवती को करंट से अलग किया। घटना के बाद परिजन आनन फानन में घायल मधु कुमारी को इलाज के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.