Bhagalpur News: लखीसराय: एबीवीपी ने कृषि मंत्री को सौंपा ज्ञापन
भागलपुर, अगस्त 9 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष लखीसराय को केंद्र बनाकर अलग विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग जोर पकड़ने लगी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की लखीसराय जिला इकाई ने रविवार को बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा को ज्ञापन सौंपकर लखीसराय में पृथक विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग की। परिषद ने कहा कि इससे लखीसराय के साथ जमुई और शेखपुरा जिले के विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा से जुड़े कार्यों के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी। विभाग संयोजक मनीष यदुवंशी ने कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय का क्षेत्राधिकार पांच जिलों में फैला है। लगातार नए महाविद्यालयों के जुड़ने से विश्वविद्यालय का कार्यभार बढ़ रहा है। परीक्षा, परिणाम, प्रमाण-पत्र समेत अन्य कार्यों के लिए लखीसराय सहित आसपास के जिलों के विद्यार्थियों को मुंगेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.