भागलपुर, अक्टूबर 21 -- Bhagalpur News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के बाजार स्थित बड़ी मां दुर्गा स्थान परिसर में नवमी के दिन सोमवार को उचक्कों के द्वारा पांच लाख कीमत के सोने के चैन के चुराने का समाचार है ।ये सभी उच्चके फरार हो गए। सीसीटीवी में देखा गया है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। निकट के नया टोला के दीपक सिंह की पत्नी पुष्पम कुमारी के सोने के चेन की कीमत ढाई लाख रुपए बताई गई। मानूचक गांव की महिला धर्मशीला देवी के एक लाख एवं माणिकपुर के सुनील कुमार की पत्नी रेणु कुमारी के डेढ़ लाख के सोने के चैन की चोरी होने का समाचार है। इस आशय का एक आवेदन पत्र पुष्पम देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाना में बुधवार को दिया है। थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के निर्देश पर एसआई निशा कुमारी के द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है।

हिंदी ह...