Bhagalpur News: लखीसराय: आवेदन पत्र देने के बाद भी जलापूर्ति नहीं
भागलपुर, अगस्त 10 -- Bhagalpur News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के 17 नं. वार्ड के पीपल के नीचे से मस्जिद के बगल में अब तक जलापूर्ति नहीं शुरू की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि सहयोग शिविर में आवेदन पत्र दिया गया था। करीब पचास घरों में नल-जल के पानी की आपूर्ति कई वर्षों से नहीं की जा रही है। स्थिति यह है कि थाना के राजकीय नलकूप से पानी की आपूर्ति यहां तक नहीं हो पाती है। पुरानी बाजार और बाजार के मोहल्ले के कई लोगों के द्वारा मोटर से पानी के पाइप में जोड़ दिया गया है। नगर परिषद की हाल में हुई बैठक में मोटर बैठाने वालों के खिलाफ जांच-पड़ताल कर कार्रवाई करने की बात की गई थी। यही स्थिति चकमसकन के कई घरों में नल-जल का पानी नहीं आ पा रहा है। लोगों ने बताया कि नगर परिषद कार्यालय की जलापूर्ति का कार्य पीएचईडी प्रशाखा के जिम्मे आ गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.