Bhagalpur News: लखीसराय: अशोक धाम स्टेशन के पास जलजमाव से किसान परेशान, जीएम से निकासी की व्यवस्था कराने की मांग
भागलपुर, जुलाई 24 -- Bhagalpur News: लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: अशोक धाम रेलवे जंक्शन का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) को स्थानीय ग्रामीणों एवं किसानों ने जलजमाव की गंभीर समस्या से अवगत कराते हुए आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने स्टेशन निर्माण के बाद उत्पन्न हुई जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि अशोक धाम रेलवे स्टेशन बनने से पहले बरसात का पानी प्राकृतिक रूप से मनका होते हुए हरुहर नदी और बालगुदर की ओर निकल जाता था। लेकिन स्टेशन निर्माण के बाद पानी का बहाव बाधित हो गया है, जिससे स्टेशन के पश्चिमी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जलजमाव होने लगा है। इसका सीधा असर आसपास के किसानों की खेती पर पड़ रहा है। स्थानीय किसानों का कहना है कि करीब 200 बीघा कृषि भूमि हर वर्ष जलभराव की चपेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.