भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर परिसर स्थित शिवगंगा में मंगलवार को स्नान करने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस एवं अंचलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। मृतक की पहचान सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के चंदनपुरा गांव निवासी विक्रम मोदी के पुत्र सोनू कुमार 18 वर्ष के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सोनू कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ अशोकधाम आया था। सभी लोग शिवगंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान सोनू कुमार अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। उसके दोस्तों एवं आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर मदद की गु...