Bhagalpur News: लखीसराय: अशोकधाम में स्थायी सुरक्षा व सुविधाओं की मांग
भागलपुर, अगस्त 20 -- Bhagalpur News: लखीसराय। अशोकधाम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मंदिर क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट सह जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में अशोकधाम मंदिर क्षेत्र में स्थायी प्रशासनिक व्यवस्था, बेहतर सड़क, सीसीटीवी, स्वास्थ्य केंद्र और पुलिस उपचौकी सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है। संगठन ने कहा कि अशोकधाम मंदिर में वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। विशेषकर श्रावण मास, शिवरात्रि, भादो मास, शादी-विवाह, मुंडन एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान भीड़ काफी बढ़ जाती है। ऐसे में जाम और सुरक्षा संबंधी समस्याओं से श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: अशोक धाम में चौथी और अंतिम सोमवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.