भागलपुर, सितम्बर 11 -- Bhagalpur News: कजरा,एक संवाददाता। मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, एनएमडीएफसी टर्म लोन योजना एवं मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक शिक्षा ऋण योजना के तहत बकाया ऋण की वसूली को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है।

विशेष ऋण वसूली कैंप इसके तहत 14 सितंबर से 19 सितंबर तक विशेष ऋण वसूली कैंप का आयोजन किया जाएगा।समाहरणालय स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि निर्धारित अवधि के दौरान संबंधित ऋणी कैंप में उपस्थित होकर अपने बकाया ऋण की राशि जमा कर सकते हैं।

बकायेदारों से अपील विभाग ने सभी बकायेदारों से निर्धारित अवधि में ऋण की राशि का भुगतान करने की अपील की है। कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि समय पर ऋण की राशि जमा नहीं करने पर बकाया राशि पर ब्याज एवं दंड-ब्याज का भुगता...