Bhagalpur News: लखीसराय: अभियुक्त की गिरफ्तारी को निकली पुलिस गश्ती वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, एसआई समेत पांच घायल
भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपेार्ट नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी के लिए निकली बड़हिया थाना पुलिस की गश्ती वैन शनिवार की अहले सुबह लखीसराय-बड़हिया सीमांत क्षेत्र के बालगुदर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। दुर्घटना में पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं वाहन चालक ललन कुमार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जानकारी अनुसार, बड़हिया थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत अंतर्गत लोहड़ा से जुड़े एक मामले में नामजद अभियुक्त, जिस पर धारा 307 के तहत भी मामला दर्ज है, की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम छापेमारी में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर अभियुक्त मोटरसाइकिल से भागने लगा। पुलिस टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.