भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: अजय कुमार की रिपोर्ट: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। कवैया थाना पुलिस ने फरार चल रहे एक अजमानतीय (इश्तिहार) वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी की पहचान रवि कुमार, पिता कृष्णा साह, निवासी हनुमान नगर वार्ड संख्या-29, थाना कवैया, जिला लखीसराय के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि रवि कुमार के विरुद्ध न्यायालय से अजमानतीय वारंट एवं इश्तिहार जारी था। काफी समय से वह गिरफ्तारी से बच रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर कवैया थाना पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगात...