भागलपुर, अगस्त 25 -- Bhagalpur News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला परिषद कार्यालय परिसर स्थित मुख्य गेट के सामने मंगलवार को जिला परिषद के कई सदस्यों ने विभिन्न वित्त आयोगों की राशि के नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से योजनाओं के बंटवारे सहित कई मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

धरने के कारण जिला परिषद सदस्यों ने योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित अनियमितता, योजनाओं को पोर्टल से हटाए जाने तथा कमीशनखोरी पर रोक लगाने की मांग को लेकर विरोध जताया। धरने पर बैठे जिला परिषद क्षेत्र संख्या 4 के सदस्य रवि राज ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला परिषद में योजनाओं के आवंटन और क्रियान्वयन में बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है। पंचम, षष्ठम, 15वीं एवं 16वीं वित्त आयोग सहित अन्य मदों की राशि का पंचायती राज विभाग के दिशा निर्देश के अनुसार सभी...