भागलपुर, सितम्बर 28 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। कवैया थाना पुलिस ने देर रात वाहन से बैटरी और टायर चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से चार बैटरी और तीन टायर बरामद किए हैं। सभी आरोपित चानन थाना क्षेत्र के महेशवना गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- चोरी के 17 वाहनों समेत चार आरोपी गिरफ्तारगिरफ्तारी का विवरण कवैया थानाध्यक्ष रंधीर कुमार के नेतृत्व में गश्ती पुलिस को देर रात चोरी के सामान के साथ युवकों के टोटो से जाने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बाइपास स्थित एक मैरिज हॉल के समीप घेराबंदी कर टोटो को रोका। तलाशी के दौरान उसमें चार बैटरी और तीन टायर बरामद हुए। पुलिस ने मौके से चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान महेशव...