Bhagalpur News: लखीसराय:दानापुर मंडल के एडीआरएम ने किऊल जंक्शन का किया निरीक्षण, परिचालन व्यवस्था का लिया जायजा
भागलपुर, जुलाई 8 -- Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। दानापुर रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) बीरेंद्र कुमार बुधवार को विशेष सैलून से किऊल जंक्शन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर रेल परिचालन, सुरक्षा एवं रखरखाव से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन को सुनिश्चित करना तथा परिचालन व्यवस्था को और बेहतर बनाना था। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम ने रेलवे ट्रैक, सिग्नल प्रणाली, आरआरआई (रूट रिले इंटरलॉकिंग) कक्ष, केबिन, सिग्नल रूम तथा विभिन्न परिचालन इकाइयों का बारीकी से जायजा लिया।
निर्देश और सुरक्षा प्राथमिकता उन्होंने रेल पटरियों की स्थिति, सिग्नल उपकरणों की कार्यप्रणाली तथा ट्रेनों के संचालन से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। एडीआरएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.