Bhagalpur News: लखीसराय:किऊल नदी में युवती ने लगाई छलांग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाई जान
भागलपुर, अक्टूबर 9 -- Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के विद्यापीठ चौक के पास गढ़ी पुल से गुरुवार दोपहर एक युवती ने किऊल नदी में छलांग लगा दी। युवती को नदी में कूदते देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे बचाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद युवती को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीले रंग का सूट पहने युवती दौड़ते हुए पुल पर पहुंची और सीधे नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने बिना देर किए नदी में उतरकर युवती को बचाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से युवती की जान बच गई। हालांकि, युवती ने किस वजह से यह कदम उठाया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.