भागलपुर, अक्टूबर 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। दिवाली से छठ पूजा तक विक्रमशिला एक्सप्रेस, एलटीटी एक्सप्रेस, भागलपुर-यशवंतपुर अंग एक्सप्रेस व सूरत एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की ट्रेनों में कंफर्म टिकटों के लिए मारामारी की स्थिति है। सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। स्लीपर से एसी क्लास तक के कोच में 37 से 158 तक वेटिंग है। हालांकि त्योहारों में भीड़ को कम करने और यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेनें भी चलाने की घोषणा की गई है। लेकिन दिल्ली से भागलपुर तक चलने वाली त्योहार स्पेशल में भी यही स्थिति है। भागलपुर आने वाली कई ट्रेनों नो रूम दिख रहा है। पीसीसीएम डॉ. उदय शंकर झा ने बताया कि त्योहार को देखते हुए अमूमन सभी रेल मंडल में स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई है। जिस भी रूट पर अधिक भीड़ होने की संभावना द...