Bhagalpur News: लंबित योजनाओं व मुकदमों की शिकायत लेकर मंत्रियों से मिले पार्षद
भागलपुर, अगस्त 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम में लंबित विकास कार्यों और पार्षदों पर दर्ज मुकदमों को लेकर गुरुवार को वार्ड संख्या 20 के पार्षद ने पटना में मंत्रियों से मुलाकात की। उन्होंने नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा से भेंट कर लाजपत पार्क में पालिका बाजार की तर्ज पर अंडरग्राउंड मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव सौंपा, जिस पर मंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके अलावा, उन्होंने विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर से मिलकर नगर निगम प्रशासन द्वारा पार्षदों पर दर्ज कराए गए मुकदमों की निष्पक्ष जांच व उन्हें वापस लेने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.