Bhagalpur News: रोटरी क्लब ने वितरित किए पोषण सप्लीमेंट और किट
भागलपुर, जुलाई 22 -- Bhagalpur News: भागलपुर। रोटरी क्लब ऑफ भागलपुर की ने मंगलवार को सदर अस्पताल में शिशु स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 50 माताओं को पोषण सप्लीमेंट तथा 50 नवजात शिशुओं के लिए देखभाल किट दिये। कार्यक्रम में डॉ. अंजना प्रकाश ने माताओं को जच्चा-बच्चा की देखभाल, संतुलित आहार और नवजात शिशुओं के लिए स्तनपान के महत्व की जानकारी दी। मीडिया प्रभारी डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से रोटरी क्लब ने लोगों को शिशु की देखभाल कैसे हो, इसके लिए जागरूक करने का प्रयास किया है। मौके पर रोटरी क्लब की अध्यक्ष नमिता सहाय, सचिव डॉली केजरीवाल, डॉ. सौम्या गुप्ता, डॉ. राकेश, डॉ. अंजू, अरविंद तिवारी, विद्युतमा वर्मा, मिथिलेश सिन्हा, विकास आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: रोटरी क्लब ने सदर अस्पताल में बेब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.