Bhagalpur News: रेलवे ट्रैक के पास से महिला का शव बरामद
भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। रविवार की देर रात पीरपैंती-शिवनारायणपुर स्टेशन के बीच लक्ष्मीपुर हॉल्ट के पास एक 65 वर्षीय महिला का शव मिला। पीरपैंती थाना पुलिस ने शव को बरामद कर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान नहीं हो सकी। घटना की सूचना पहले डीओ ने आरपीएफ को दी। हेड कांस्टेबल मुकेश यादव आदि मौके पर पहुंचे। एसएस की सूचना पर पीरपैंती थाना पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.