भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे अंडरपास डायवर्जन मोड़ पर बुधवार की अहले सुबह एक ट्रक का गुल्ला टूट जाने से करीब चार घंटे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। ट्रक सड़क के बीचोंबीच खराब होकर खड़ा हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण स्कूल बसें, भारी वाहन और अन्य बड़े वाहन घंटों तक फंसे रहे। वहीं छोटे वाहन बगल से बनाए गए डायवर्जन मार्ग से किसी तरह गुजरते रहे। भारी वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों, वाहन चालकों तथा स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही शिवनारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने में जुट गई। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: ट्रेलरों की टक्कर से एनएच-31 पर घंटों जाम पुलिस ने ...