भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: कटिहार से चंदन कुमार कर्ण की रिपोर्ट बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के निर्देश पर जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज-2026 का आयोजन हरिशंकर नायक उच्चतर विद्यालय के सभागार में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 50 स्कूलों के 100 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदय शंकर सिंह ने बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना से आए मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार सिंह एवं शिवम कुमार के साथ संयुक्त रूप से किया। प्रधानाध्यापक ने युवाओं को एचआईवी-एड्स जागरूकता, जीवन कौशल एवं सामाजिक जिम्मेदारी से संबंधित विषयों की जानकारी प्राप्त करने और उसे समाज में साझा करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें-...