Bhagalpur News: रास्ते में टोटो रोककर मारपीट करने का आरोप
भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के शाहाबाद निवासी एक युवक अपने टोटो से अपनी मां और छोटे भाई के साथ बाजार जा रहे थे। रास्ते में आरोपी ने अपने घर के पास पांच अन्य लोगों के साथ टोटो को रोक लिया और गाली-गलौज तथा मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि जब मैं, मेरी मां और भाई ने विरोध किया तो आरोपी ने हथियार दिखाकर मां के शरीर पर पहने वस्त्र फाड़ दिए, लगभग पांच हजार रुपये छीन लिए और टोटो पर रखा पंखा भी ले लिया। इसके बाद मुझे, मेरे भाई और मां को लाठी-डंडे से मारा। हमलोग जान बचाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज पहुंचे। घायल ने बताया कि थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.