Bhagalpur News: राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग में दम दिखाएंगी भागलपुर की सौम्या
भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। पटना में आयोजित तीसरी राज्यस्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में माउंट असीसी की पांचवीं की छात्रा सौम्या मिश्रा ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। सौम्या ने गोल्ड के साथ ही राष्ट्रीय चैंपिनयनशिप के लिए बिहार टीम में अपनी जगह बनाई है। वह नौ से 15 दिसंबर तक कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित होने वाली 64वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में अपना दम दिखाएंगी। राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के आठ से 10 वर्ष आयु वर्ग में हिस्सा लेने वाली सौम्य मिश्रा भागलपुर जिले से एक मात्र इनलाइन स्केटर हैं, जिसे गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। इसके अलावा कई स्केटर ने अलग-अलग आयु वर्ग में रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयनित होने पर स्केटिंग कोच अंकित गुप्ता, स्कूल प्रबंधन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.