भागलपुर, सितम्बर 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर। जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने राघोपुर में युद्धस्तर पर चल रहे कटावरोधी कार्यों का बुधवार की रात्रि में निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षात्मक कार्यों में तेजी लाने, आवश्यक संसाधनों की मदद लेने और तटबंध को बचाने के लिए सारी ताकत झोंकने का निर्देश दिया। सचिव ने देर रात अभियंता प्रमुख वरुण कुमार, कटिहार के मुख्य अभियंता जयप्रकाश पासवान समेत नवगछिया के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता के साथ इलाके को बचाने के लिए स्थायी समाधान से संबंधित योजनाओं पर बात की। नये तटबंध पर होने वाले खर्च को लेकर भी बात की गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: राघोपुर में कटाव रुका, अब रेलवे लाइन को बचाने की जंग जारी यह भी पढ़ें- भागलपुर में बाढ़ का कहर : राघोपुर रेलवे लाइन को बचाने की जंग जारी

हिंदी हिन्दुस्...