Bhagalpur News: राणी सती दादी मंदिर में हुई कलश स्थापना, महाआरती में जुटी भीड़
भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चुनिहारी टोला स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को कलश स्थापना, पूजन और ज्योत प्रज्ज्वलित कर राणी सती दादी का पूजा-अर्चना की गई। पांच पंडितों द्वारा दुर्गा-सप्तशती पाठ भी शुरू किया गया। चांद झुनझुनवाला ने बताया कि मंदिर में 142 वर्षों से पूजा की परंपरा चली आ रही है और श्री दादी जी सेवा समिति पिछले 25 वर्षों से आयोजन कर रही है। मौके पर मनोज चूड़ीवाला, कुंज बिहारी झुनझुनवाला, रमेश झुनझुनवाला, डॉ. मनीष जालान, पंकज जालान, अरविंद चिरानिया, अरुण झुनझुनवाला आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागवत कथा को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: कलश स्थापन के साथ शारदीय नवरात्र शुरू, प्रथम दिन मां भगवती के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.