भागलपुर, अक्टूबर 13 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। राज्यस्तरीय सहयोग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भागलपुर के विभिन्न विभागों से चयनित चार आवेदकों ने मंगलवार को कार्यक्रम में भाग लिया। भाग लेने वाले चयनित आवेदकों में ऊर्जा विभाग से जैल मंडल, ग्रामीण विकास विभाग से ललिता देवी तथा पंचायती राज विभाग से शैलेंद्र प्रकाश सिंह एवं धीरज कुमार शामिल रहे। चयनित आवेदकों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पटना ले जाने एवं उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री द्वारा सुनवाई के क्रम में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की दिशा में संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, जिलाधिकारी, भागलपुर के स्तर से भी संबंधित मामलों में की जा रही कार्रवाई एवं निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की जा...