भागलपुर, अक्टूबर 13 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। अंचल सबौर के सभी राजस्व कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के कारण दाखिल-खारिज, आय व आवासीय प्रमाण-पत्र सहित अन्य कार्यों के निष्पादन में आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस संबंध में सबौर सीओ दिव्या कुमारी ने कहा कि राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर हैं। काम में कोई बाधा न आए, इसके लिए अंचल अमीन को प्रभार देकर कार्यों का निष्पादन करवाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से ठप पड़े काम, किसान परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...