Bhagalpur News: राजस्व कर्मचारी के ट्रांसफर के बाद धीमा पड़ा काम
भागलपुर, जुलाई 23 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। सबौर अंचल से तीन दिन पहले एक राजस्व कर्मचारी के ट्रांसफर हो जाने के बाद अंचल कार्यालय में दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जांच सहित अन्य कार्य धीमे पड़ गए हैं। सबौर अंचल के सभी कर्मचारियों का एक साथ विभिन्न जिलों में ट्रांसफर हो गया। नए राजस्व कर्मचारियों ने जिला स्तर पर योगदान दे दिया है, लेकिन अंचल में अभी तक योगदान नहीं दिया है। इसके कारण क्षेत्र से आने वाले लोग नए कर्मचारियों को खोज रहे हैं और अंचल कार्यालय के विभिन्न कक्षों में चक्कर लगा रहे हैं। इससे आमलोगों को काफी परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.