भागलपुर, नवम्बर 22 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। बरारी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शनिवार को दीक्षांत समारोह आयोजन किया गया। इस अवसर पर लखनऊ से आयोजित देशभर के आईटीआई विद्यार्थियों के सामूहिक दीक्षांत समारोह का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अजय कुमार मंडल, मेयर डॉ. बसुंधरा लाल और डिप्टी मेयर डॉ. सलाहउद्दीन अहसन शामिल हुए। अपने संबोधन में सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि तकनीकी दक्षता और व्यावहारिक कौशल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, मेयर ने आईटीआई की रोजगारोन्मुखी शिक्षा की सराहना करते हुए कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार अपनाने के लिए सशक्...