भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। राघोपुर वार्ड संख्या नौ में शुक्रवार की शाम इसी वार्ड के निवासी किसान ब्रह्मदेव मंडल (55 वर्ष), की बाढ़ की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक के भतीजे सरपंच प्रमोद मंडल ने बताया कि उनके चाचा ब्रह्मदेव मंडल पशुओं के लिए चारा लाने गए थे इसी दौरान वे एकाएक गहरे पानी में चले गए और पानी डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। लोगों द्वारा सूचना पर एसडीआरएफ की टीम और ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें निकाला गया। वे अपने पीछे एक पुत्र आशीष कुमार को छोड़ गए। घटना की जानकारी मिलने पर खरीक सीओ प्रवीण कुमार वत्स एवं परवत्ता थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...