भागलपुर, सितम्बर 5 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। राघोपुर-काजीकोरैया तटबंध पर सी-नोज के अपस्ट्रीम में शुक्रवार को कटाव स्थिर रहा, जो राहत की बड़ी खबर है। लेकिन, गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। पानी गांव की ओर फैल रहा है। शुक्रवार को काली मंदिर परिसर में संचालित सामुदायिक किचन में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। जिसके कारण सामुदायिक किचन को सुरक्षित स्थल पर सिफ्ट किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 400 मीटर बांध पूरी तरह ध्वस्त, पानी में डूबे पांच वार्ड, छत व रेल बांध पर कट रही जिंदगी राघोपुर में 1500बचाव कार्य और चिंताएं वहीं, तटबंध को सुरक्षित करने के लिए जहां बचाव कार्य जारी है। कटाव को हर हाल में स्थायी रूप से रोकने के लिए मेगा बैग, हाथी पांव, बम्बू रोल, जियो बैग कटाव स्थल पर लगातार गिर...