भागलपुर, अगस्त 30 -- Bhagalpur News: बिहपुर से राहुल की रिपोर्ट - राघोपुर पंचायत में बांध के आसपास तेज कटाव की आशंका को देखते हुए रविवार को जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय और पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिका रियों ने बांध की मौजूदा स्थिति का निरीक्षण करने के साथ ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और संभावित खतरे की जानकारी ली। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बांध की स्थिति और जलस्तर से जुड़ी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Bareily News: रामगंगा नदी में संभावित बाढ़ का लिया जायजानिरीक्षण की प्रक्रिया निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। संभावित खतरे को देखते हुए बांध की निगरानी बढ़ाने तथा जरूरत के अनुसार तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करने को कहा गया। ...