Bhagalpur News: राघोपुर: ईंट लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत
भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: राघोपुर (सुपौल) से ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट राघोपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर दौलत पंचायत के आनंद चौक के समीप गुरुवार की शाम करीब छह बजे ईंट लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरे युवक को भी हल्की चोटें आई हैं। इस दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान सातेनपट्टी वार्ड संख्या-नौ निवासी (सदानंद राम) के बाईस वर्षीय पुत्र (मनीष कुमार राम) के रूप में हुई है। मृतक पेशे से राजमिस्त्री था। वहीं, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की पहचान नरपतपट्टी वार्ड संख्या-छह निवासी इकतीस वर्षीय (अजय पासवान) के रूप में की गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.